पूर्व में इस मार्ग को बनाने के लिए कोई ध्यान नहीं देने से क्षेत्रवासी, स्कूली बच्चों को आने जाने में परेशानियो का सामना करना पड़ रहा था। कीचड़ से गुजरकर आवागमन करने मजबूर थे। मार्ग निर्माण के बाद एक ओर खराब सड़क से राहत मिलेगी तो दूसरी ओर आवागमन में सहूलियत भी होगी। निर्माण एजेंसी द्वारा वर्तमान में उपरोक्त मार्ग मे मुरुम, गिट्टी डालकर समतल किया जा रहा है।