गांगड़तलाई: गांगड़तलाई में सरकारी अस्पताल की दवाइयों से नर्स घर पर करती थी इलाज, चिकित्सा विभाग ने छापा मारकर लिए दवाओं के सैंपल
सोमवार देर रात 11 बजे मिली जानकारी अनुसार गांगड़तलाई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत जीएनएम कैलाश, सरकारी दवाइयों का अपने घर पर इलाज के लिए उपयोग कर रही है। वह इलाज के बाद बची हुई दवाइयों की शीशियां खेतों में फेंक देती है। खेत में मिट्टी डाल देती है। जब खेत की जुताई होती है, तो कांच की खाली शीशियां बाहर निकलती हैं। ग्रामीणों और खेत मालिकों ने कई