गांगड़तलाई: सल्लोपाट पुलिस ने घर पर बारूद फेंकने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
सल्लोपाट पुलिस ने तीन दिन पहले हुए विस्फोटक हमले का खुलासा कर दिया। सोमवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने जीवाखूंटा के दीवान पुत्र वेलजी को गिरफ्तार किया है। दीवान ने कबूल किया कि उसने अपनी बड़ी साली के घर बारूद वाला टोटा फेंका था। घटना तीन दिन पहले रात की है। रूपलाल डामोर अपने घर में सो रहा था। तभी किसी ने बारूद से भरा टोटा जलाकर घर में फेंका।