मेरठ: लिसाडी गेट क्षेत्र में मीट की दुकान पर गोमांस बेचने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की, बड़ी मात्रा में मांस बरामद
Meerut, Meerut | Mar 13, 2025 मेरठ लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्याम नगर स्थित गली नंबर 4 पर मौजूद एक मीट की दुकान पर गोमांस बेचने की सूचना मुखबिर द्वारा मिलने के बाद पुलिस ने दुकान पर छापेमारी कर दी। पुलिस को देखकर दुकान का मालिक मौके से फरार हो गया पुलिस ने दुकान से भारी तादाद में मांस बरामद करते हुए दुकान के मालिक की तलाश शुरू कर दी है