रोजगार के नाम पर विदेश भेजे गए बक्सर और भोजपुर जिले के चार युवक कंबोडिया में कथित रूप से बंधक बना लिए गए हैं। युवकों से साइबर ठगी का काम करवाने का दबाव बनाया गया, लेकिन इंकार करने पर उनके पासपोर्ट और जरूरी कागजात जब्त कर लिए गए। पिछले करीब 25 दिनों से परिजनों का उनसे सीधा संपर्क नहीं हो पाया है।