हरिद्वार: ज्वालापुर में बेटे की शादी के लिए आभूषण खरीदने गई महिला के पर्स से ₹ 2 लाख चोरी, CCTV वायरल, मुकदमा दर्ज
ज्वालापुर स्थित एक ज्वेलर्स शॉप में जमालपुर निवासी पूनम चौहान अपने बेटे की शादी के लिए आभूषण खरीदने गई थी। घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है। महिला आभूषण खरीद ही रही थी कि उसके पर्स में रखे 2 लाख रुपए पर एक और महिला ने हाथ साफ कर दिया.. सीसीटीवी वायरल होने के बाद बुधवार को ज्वालापुर कोतवाली ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की जांच शुरू कर दी है।