हरिद्वार: रानीपुर मोड़ से सीपीयू कर्मियों ने पकड़ी हरियाणा से चोरी हुई बाइक, देर रात हरियाणा पुलिस को किया सुपुर्द
हरिद्वार के रानीपुर मोड़ से सीपीयू कर्मियों द्वारा पकड़ी गई बाइक हरियाणा से की गयी थी चोरी। देर रात हरियाणा पुलिस हरिद्वार आई और बाइक तथा पकड़े गए दोनों युवकों को अपने साथ ले गयी। एक दिन पहले सीपीयू कर्मियों ने दोनों युवकों को चेकिंग के दौरान रानीपुर मोड़ से पकड़ा था।