कोल: मडराक में आवारा सांड की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
Koil, Aligarh | May 11, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना मडराक इलाके के बडौली फत्ते खा की है।जहां बेकाबू हुए आवारा सांड ने बाइक सवार युवक को बाइक समेत टक्कर मार दी।घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।राहगीरों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल को सरकारी एम्बुलेंस सेवा 108 से जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने घायल को उपचार के लिए भर्ती कर लिया है।