किशनगढ़ बास पुलिस ने 1 साल से फरार चल रहे हैं टॉप 10 वांछित आरोपी छोटेलाल को गिरफ्तार किया है।गुरुवार सुबह 7 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छोटेलाल धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। छोटेलाल और उसके साथियों ने विकलांग को स्कूटी दिलाने के नाम पर ढाई बीघा जमीन का फर्जी एग्रीमेंट करवाया था। इसमें दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके है।