गभाना: गभाना के रामनगर से ईको कार चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
गभाना के चण्डौस कस्बा निवासी व्यापारी आलोक अग्रवाल की ईको कार को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। यह घटना गुरुवार देर रात रामनगर में घटित हुई थी जानकारी के अनुसार आलोक अग्रवाल का चालक अमित कुमार प्रतिदिन की तरह गुरुवार शाम को कार को अपने गांव रामनगर ले गया था। उसने कार को गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित एक घेर में खड़ा किया और रात में अपने घर सोने चला गया।