गभाना: गांव कसेरू में भगवान परशुराम का बोर्ड तोड़ने पर लोगों में आक्रोश, पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में मामला हुआ शांत
गभाना चण्डौस कोतवाली क्षेत्र के गांव कसेरू में बुधवार रात शरारती तत्वों ने हाल ही में लगाए गए भगवान परशुराम के बोर्ड को क्षतिग्रस्त कर दिया आज दिन गुरुवार सुबह घटना की जानकारी होते ही ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश फैल गया और सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ गभाना संजीव तोमर, नायब तहसीलदार काजोल, मौके पर पहुंचे