सिमगा: दरचूरा के पास यात्री बस को ट्रेलर वाहन ने मारी ठोकर, आधा दर्जन मृत और कई घायल
आज शुक्रवार को सिमगा के ग्राम दरचुरा के पास एक यात्री बस को एक ट्रेलर वाहन ने जोरदार ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो बस में सवार 6 से 7 यात्रियों की मौत की खबर है साथ ही 10 से 12 यात्री घायल हो चुके हैं सिमगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अफरा तफरी का माहौल है सिमगा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है पुलिस मामले की जांच करेगी