केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत महुवारी गांव में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।