बिलग्राम: लखनपुर निवासी राहुल पटेल ने पेड़ से फांसी लगाकर दी जान, पेट दर्द से परेशान होने की बात सामने आई
Bilgram, Hardoi | Oct 23, 2024 माधौगंज थाना क्षेत्र के लखनपुर निवासी राहुल पटेल ने बुधवार सुबह 9 बजे गांव के बाहर पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी।मृतक के चाचा आनंद व राजकुमार ने उसे फंदे से खोलकर नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।बताया कि पेट दर्द से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।थानाध्यक्ष कौशल किशोर यादव ने परिजनों से पूछताछ कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा