पुनासा: ओम्कारेश्वर में 8 से अधिक नालों से नर्मदा हो रही मैली, श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़
Punasa, Khandwa | Jan 16, 2026 नर्मदा का पवित्र पानी ओंकारेश्वर के घाटों पर नहाने लायक भी नहीं रहा है। यहां मौजूद नालों का गंदा पानी मां नर्मदा में मिल रहा है और जिम्मेदार कुछ नहीं कर पा रहे हैं। सिंहस्थ 2028 को लेकर तीर्थनगरी में अरबों रुपए के विकास कार्य हो रहे है, लेकिन यहां बने सीवेज ट्रिटमेंट प्लांट की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है , जानकारी शुक्रवार दोपहर 2 बजे की है