झांसी: झांसी पहुंचे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-कांग्रेस को दलितों का दुश्मन बताया, कहा- ये गुंडों और माफियाओं की पार्टी हैं
Jhansi, Jhansi | Mar 1, 2025 डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को झांसी पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साथ। उन्होंने कहा-सपा-कांग्रेस दलितों के दुश्मन है। समाजवादी पार्टी तो गुंडे, माफिया, अपराधियों और दंगाइयों की पार्टी है। अगर इन्हें पार्टी से निकाल दिया जाए तो समाजवादी पार्टी आज ही समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी। अखिलेश यादव उनके सलाहकार नहीं हैं। पार्टी जानती है क्या और कैसे करना।