बिजनौर: नजीबाबाद क्षेत्र में पुरेनी रेलवे ट्रैक पर गंभीर अवस्था में पड़ा मिला अज्ञात दिवस
Bijnor, Bijnor | Jun 16, 2024 बिजनौर जनपद में नजीबाबाद थाना क्षेत्र में पुरेनी रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात युवक रेलवे ट्रैक पर गंभीर अवस्था में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ हालत में उसको सीएचसी में भर्ती कराया जहां बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवक की सिनाख्त नहीं हो पाई है। युवक की जेब से सहारनपुर से बरेली का टिकट मिला है।