जनपद के महोली थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में छत पर खेलते समय दो मासूम बच्चे अचानक नीचे गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। दोनों घायल बच्चों को उपचार के लिए महोली स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहां से डॉक्टर ने गंभीर अवस्था के चलते बच्चों को सीतापुर के जिला अस्पताल भेज दिया है। दोनों घायल बच्चों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।