खरमसेड़ा में घर के सामने गिट्टी रखने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में दोनों पक्षों के 6 लोग हुए घायल, मामला दर्ज
अमरपाटन थाना क्षेत्र के ग्राम खरमसेड़ा में घर के सामने गिट्टी रखने को लेकर कुशवाहा व पटेल परिवार के बीच विवाद हो गया।मुनेंद्र,जानू,शंखि पटेल ने लोहे की रॉड से प्रमोद,जयप्रकाश ,बिमला कुशवाहा पर हमला कर घायल कर दिया।विवाद में दोनों पक्ष थाने पहुँचे।शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्ष पर मामला दर्ज कर मेडिकल के लिए CHC भेजा।ईलाज बाद एक को जिला अस्पताल रेफर किया हैं।