नौगढ़ ब्लॉक सभागार में सहायक विकास अधिकारी उपेन्द्र कुमार साहनी की उपस्थिति में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत सचिवों हेतु 01 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार शाम 04 बजे सम्पन्न हुआ। इस एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मे पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत उन्नति सूचकांक एवं स्थानीय सतत विकास लक्ष्य विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।