मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन मुख्य बाजार रोड पर थाना पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने वाले 12 वाहनों के काटे चालान
जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट के निर्देश से मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुख्य बाजार रोड पर नाकाबंदी लगा यातायात नियम तोड़ने वाले 12 वाहन वालों के चालान काटे ,थाना अधिकारी भारत सिंह रावत ने बताया कि यह अभियान इस सप्ताह लगातार जारी रहेगा।