कुशलगढ़: हिंडौलिया खुर्द गाँव मे श्मशान का कार्य अधूरा, बरसात के चलते शव के दाह संस्कार की समस्या #Jansamasya
कुशलगढ़ उपखण्ड की ग्राम पंचायत रामगढ़ के हिंडौलिया खुर्द गाँव मे बरसात के मौसम मे लोगो को अनेको मुसीबतों से गुजरकर मृतक का दाह संस्कार करना पड़ता है! शनिवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार राजस्व गांव हिंडोलिया खुर्द की आबादी करीब 1000 हैं वहां 4 वर्षों से शमशान घाट अधूरा पड़ा है, हर साल बरसात के दिनों में श्मशान घाट नहीं होने की समस्या विकराल रूप ले लेती हैं