गोरखपुर: छेड़खानी के आरोप में गुलरिहा पुलिस ने युवक को बंगाई टोला से किया गिरफ्तार
नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी युवक सूरज चौहान को गुलरिहा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एक नाबालिग के परिजनों ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि आरोपी द्वारा उसकी लड़की के साथ छेड़छाड़ किया गया है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा कायम कर इसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया और आज यह जेल चला गया।