प्रयागराज: सिविल लाइंस में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महासचिव के खिलाफ किया हल्ला बोल प्रदर्शन
सिविल लाइंस में आज मंगलवार को करीब 5 बजे के आसपास बहुजन समाज पार्टी के डॉक्टर अंबेडकर वेलफेयर (डान) के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी कर हल्ला बोल प्रदर्शन किया है,इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के खिलाफ हल्ला बोल कर प्रदर्शन किया है, उन्होंने कहा जब तक पार्टी द्वारा उनके ऊपर कार्यवाही नहीं की जाएगी प्रदर्शन जारी रहेगा।