नुआंव: बाल विकास परियोजना द्वारा कोटा में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान मतदाताओं को किया गया जगरूक
Nuaon, Kaimur | Apr 22, 2024 बाल विकास परियोजना द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार की दोपहर कोटा गांव में मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया। जिसमें आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका कुमारी श्वेता सिंह जीविका समूह की महिलाएं व कोटा आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका सहायिका शामिल रहीं