सहारनपुर: मेडिकल स्टोर से मस्जिद की चंदा पेटी चोरी, भिक्षा मांगने के बहाने युवक ने दिया वारदात को अंजाम, आरोपी CCTV में कैद
सहारनपुर के कंबोह के पुल स्थित एक मेडिकल स्टोर पर चोरी की वारदात सामने आई है। मस्जिद के लिए रखी गई चंदा पेटी को एक युवक ने भिक्षा मांगने के बहाने चोरी कर लिया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो बुधवार सुबह 8 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फुटेज में दिखाई देता है कि एक युवक दुकान पर भिक्षा मांगने पहुंचता है।