दरभंगा शहर के लहेरियासराय स्थित थलवाड़ा रोड में घरेलू गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। चौधरी गैस एजेंसी के बाहर सुबह से ही लोग अपने खाली गैस सिलेंडर लेकर लंबी कतार में खड़े नजर आए। स्थिति यह थी कि कई उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर पाने के लिए 7 से 8 घंटे तक लाइन में इंतजार करना पड़ा। इस संबंध बुधवार को दोपहर 1 बजे जानकारी दी।