पारसोली पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 44 किलो 330 ग्राम डोडा चूरा सहित एक कार को जप्त कर पति-पत्नी को गिरफ्तार किया बुधवार सुबह 9:00 बजे मिली जानकारी। पारसोली थाना अधिकारी शिवराज राव ने बताया एनएच 27 चित्तौड़गढ़ कोटा राजमार्ग पर काटूंदा सर्विस रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक कार की तलाशी ली गई। जिसमें डोडाचूरा परिवहन करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया।