आरा: छोटकी ससराव गांव में भैंस चराने गए बच्चे की गड्ढे में डूबने से हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Jun 13, 2025 छोटकी ससराव गांव में गड्ढे में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। बताया गया कि छोटकी ससराव गांव का रहने वाला रमाशंकर यादव के पुत्र रितेश कुमार सुबह से भैंस चराने निकला था। भैंस चराने के दौरान वो पानी भरे गड्ढे में पैर फिसलने से गिर गया जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। सदर अस्पताल में बच्चे के शव का पोस्टमार्टम हुआ।