हजारीबाग विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में पुस्तकालय विज्ञान के विद्यार्थियों और रामगढ़ कॉलेज के पुस्तकालय विज्ञान के विद्यार्थियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में झारखंड राज्य में राज्य स्तरीय पुस्तकालय अध्यक्षों का एसोसिएशन बनाने का निर्णय लिया गया।