कटकमसांडी: उपायुक्त ने बरही प्रखंड के गौरियाकर्मा में आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वार' शिविर का निरीक्षण किया।
आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत् आज बुधवार को उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय शिविर का निरीक्षण करने के लिए बरही प्रखंड के गौरियाकर्मा पंचायत के शिविर का भ्रमण किया। इस दौरान उपायुक्त ने शिविर में शामिल हुए लोगों को 'आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम के माध्यम से योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।