गोरखपुर: लगातार हो रही बारिश के मद्देनज़र नगर आयुक्त ने महानगर के विभिन्न स्थानों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने लगातार हो रहे बारिश की दृष्टिगत सिविल लाइन स्थित CP स्कूल रोड,मुंशी प्रेमचंद पार्क रोड,दाउदपुर, गोपालपुर तारामंडल स्थित बुद्ध गेट एवं अन्य स्थानों का निरीक्षण कर जल जमाव की स्थिति ना होने पाए इसको लेकर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए,उक्त की जानकारी नगर निगम मीडिया सेल गोरखपुर द्वारा बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे प्राप्त हुआ