बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के ओझवलिया मोड के समीप सोमवार की देर शाम दो बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार रिटायर्ड शिक्षक की मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं बाइक चला रहा उनका पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना