महनार थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए ओवरलोड उजला बालू लदे एक हाईवा वाहन को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि बीते कई दिनों से थाना क्षेत्र में उजले बालू का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा था, जिसे लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिना वैध कागजात के ओवरलोड बालू का परिवहन किया जा रहा है