रामपुर: गंगापुर मोड़ पर सड़क हादसे में पुराना गंज निवासी व्यक्ति की हुई मौत, आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Rampur, Rampur | Jul 15, 2025 मंगलवार को सुबह दस बजे मिली जानकारी के अनुसार पुराना गंज के पक्का बाग निवासी 26 वर्षिय अतुल सागर अपने मित्र उवेश के साथ सोमवार को दोपहर 12 बजे के आसपास किसी काम से गए थे। गंगापुर मोड़ पर सड़क किनारे खड़े थे। बताया गया कि इसी दौरान एक तेज़ रफ़्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में अतुल की मौत हो गई। मोटसाइकिल चालक के विरुद्ध FIR दर्ज की गई है।