जगदीशपुर: नगर के ईदगाह पर मुस्लिम भाइयों ने बकरीद की नमाज अदा की, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
जगदीशपुर नगर के राजा के पोखर स्थित ईदगाह पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद उल जोहा बकरीद की नमाज अदा की। और देश में आपसी भाईचारा, अमन चैन और परिवार के सदस्यों की सलामती की मन्नत मांगी। तथा एक दूसरे को गले मिला बकरीद पर्व की बधाई। बकरीद की नमाज अदा करने को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह 6:00 बजे से ही ईदगाह पहुंचना शुरू कर दिए थे।