रिवालसर: हिमाचल धाम आश्रम गागल में एक सितंबर को सत्संग का किया जाएगा आयोजन: विश्व जागृति मिशन मंडी मंडल अध्यक्ष
Rewalsar, Mandi | Aug 28, 2024 विश्व जागृति मिशन मंडी मंडल के प्रधान कश्मीर सिंह ठाकुर ने बुधवार को रिवालसर में कहा कि मंडल की ओर से संत श्री सुधांशु महाराज के अनुयायियों द्वारा रविवार एक सितंबर को प्रातः 11 बजे से हिमाचल धाम आश्रम गागल में सत्संग आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा भक्तों के लिए मिशन की ओर से चक्कर से गागल तक सत्संग में पहुंचने के लिए गाड़ी की निशुल्क व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।