रायगढ़: उत्कल एक्सप्रेस के पिछले हिस्से की जनरल बोगी में 3 किलो गांजा बरामद, जीआरपी रायगढ़ की बड़ी कार्रवाई
मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर टीम ने ट्रेन नंबर 18477 उत्कल एक्सप्रेस के पिछले हिस्से की जनरल बोगी में दबिश दी। तलाशी के दौरान एक संदिग्ध युवक पकड़ा गया,जिसकी पहचान भारत ठाकुर निवासी ग्राम बर्बात्ता,थाना कटंगी,जिला जबलपुर (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई।