जनगणना 2027 को लेकर पताही प्रखंड स्तर पर तैयारी तेज, प्रखंड में समन्वयकों की हुई बैठक राष्ट्रीय जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को प्रखंड सभाकक्ष में बीडीओ उदय कुमार के निर्देश पर शिक्षक रामप्रीत साह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।