चकाई: तिलका मांझी चौक बामदह में फहराया गया तिरंगा झंडा, वितरित की गई मिठाई
Chakai, Jamui | Jan 26, 2024 चकाई प्रखंड अंतर्गत बामदह पंचायत के तिलकामांझी चौक पर गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर तिरंगा झंडा फहराया गया. झंडा को बामदह पंचायत के मुखिया सुनील सोरेन के द्वारा फहराया गया.इसके बाद बच्चों में उपस्थित लोगों के बीच मिठाई वितरित की गई. इस मौके पर झामुमो नेता पृथ्वीराज हेम्ब्रम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में शिक्षा बहुत जरूरी है.