चकाई: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर चकाई में रंगोली कार्यक्रम का आयोजन
Chakai, Jamui | Jan 24, 2024 राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत चकाई सीडीपीओ कार्यालय में बेटियों को पढाने एवं बेटियों को बचाने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं पर्यवेक्षकों द्वारा बनाया गया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की रंगोली आकर्षण का केंद्र बनी रही।