डलमऊ: डलमऊ तहसील सभागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी गई समस्याएं
सोमवार को समय लगभग 2:00 बजे तक डलमऊ तहसील सभागार में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में आई हुई फरियादियो की फरियाद को सुना गया। कुछ शिकायतों को त्वरित निस्तारण कर दिया गया बाकी शेष बची हुई शिकायत को टीम गठित कर निस्तारण करने का निर्देश दिए गया।