रुद्रपुर: जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने लिगेसी वेस्ट एवं फ्रेश कूड़ा निस्तारण की प्रगति संबंधी बैठक कलेक्ट्रेट साभगार में ली
इस दौरान जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त नगर निगम रुद्रपुर व काशीपुर को निर्देशित किया कि लिगेसी वेस्ट की साप्ताहिक रूप से ड्रोन से फोटो ली जाए जिससे साप्ताहिक रूप से डंपिंग साइट के निस्तारण का वास्तविक आंकलन किया जा सके तथा साथ ही डंपिंग साइड का पार्टीशन कर अलग-अलग ब्लॉक में बाँटकर आंकलन किए जाने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए