वीरपुर प्रखंड के वीरपुर पश्चिमी पंचायत अंतर्गत वैष्णवी दुर्गा मंदिर से वीरपुर सब्जी हाट बाजार स्थित कुआं तक बनने वाली सड़क का मंगलवार को दोपहर करीब बारह बजे जिला परिषद सदस्या शिल्पी कुमारी ने शिलान्यास किया। यह सड़क पंद्रहवीं वित्त आयोग योजना के तहत ₹6,60,400 की लागत से बनाई जाएगी।