मुगलसराय में एलपीजी घरेलू गैस की किल्लत को लेकर फैल रही भ्रामक खबरों पर अब विराम लग गया है। गैस कंपनियों और एजेंसी संचालक अमित सिंह ने आज बुधवार शाम 06 बजे स्पष्ट किया है कि उनके पास एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। सर्वर पर अधिक लोड होने के कारण कुछ समय के लिए गैस बुकिंग की प्रक्रिया प्रभवित थी।