करपी: करपी पुलिस ने चोरी कांड का किया सफल उद्भेदन
Karpi, Arwal | Oct 9, 2025 करपी थाना के आनंद बाग मोहल्ले से मंगलवार की रात हुई चोरी की घटना का सफल उद्वेदन करपी पुलिस ने किया है। चोरी गई सोने की 21गहने के साथ हंसराज बाग निकासी आशुतोष कुमार उर्फ छोटू को पुलिस ने गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी के गहने को भी बरामद कर लिया गया है।