करपी: मुंगीला गांव में नदी में डूबने से 12 वर्षीय किशोर अभिषेक कुमार की हुई मौत
Karpi, Arwal | Oct 8, 2025 मुंगीला गांव निवासी 12 वर्षीय किशोर अभिषेक कुमार की नदी में डूबने से बुधवार को सुबह 10:00 बजे मौत हो गई। वह नदी में स्नान करने गया था। पैर फिसल जाने के कारण गहरी पानी में चला गया जिसके फल स्वरुप उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने शव को पानी से बाहर निकाला ।पूर्व मुखिया प्रतिनिधि देवनारायण प्रसाद ने मुआवजा देने की मांग की है।