सुल्तानपुर: सुबह से हुई तेज बारिश से विवेक नगर मोहल्ला बेहाल, कई घरों में घुसा पानी, नगर पालिका की खुली पोल
सुल्तानपुर शहर में बुधवार को सुबह 7 बजे से हुई सीजन की सबसे भारी बारिश ने नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। विवेक नगर मुहल्ले में जलभराव की गंभीर समस्या देखने को मिली। नालियों की सफाई न होने के चलते बारिश का पानी कई घरों में घुस गया, जिससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि नगर पालिका द्वारा हर साल नालों की सफाई के बड़े