डीग: डीग के बेढम गांव में नवविवाहिता ने पति के लौटने के कुछ घंटों बाद फांसी लगाकर दी जान
Deeg, Bharatpur | Mar 23, 2026 सदर थाना क्षेत्र के गांव बेढम में सोमवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक 22 वर्षीय नवविवाहिता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना उस समय हुई जब उसका पति छुट्टी पूरी कर वापस अपनी ड्यूटी पर रवाना हो चुका था।