महेशगंज के शेखपुर चौरास गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से सर्राफा व्यवसायी संतोष सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बुधवार शाम 6:00 बजे जानकारी देते हुए बताया की मोहनगंज निवासी संतोष तगादा करके घर लौट रहे थे, रास्ते में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।